{"_id":"5adf76434f1c1b330a8b6546","slug":"121524594243-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी शान के लिए बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी शान के लिए बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नगला नाथू में गैर बिरादरी के हम उम्र युवक से प्यार करने की सजा युवती को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पिता और भाई ने झूठी शान के लिए मंगलवार को घर के दरवाजे के बाहर चारपाई पर बेटी की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। जघन्य वारदात से पूरा गांव सकते में हैं। ऑनर किलिंग की सूचना पर एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर हत्याकांड की जानकारी ली।
सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला नाथू निवासी किरन (19) पुत्री मुन्नीलाल मां की मौत के बाद भाभी और पिता के साथ रहती थी। परिवार मेहनत मजदूरी करता है। किरन को अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम हो गया। धीरे धीरे दोनों परिवारों को प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो दोनों पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया। लेकिन प्रेमी युगल बंदिशों के बाद भी छुप-छुप कर मिलते रहे। इसके चलते दोनों परिवारों में तल्खी बढ़ती गई। किरन ने 23 मार्च को पांच युवकों पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने समझौता कराने का प्रयास किया था।
इसी बीच किरन ने परिवार पर प्रेमी से शादी कराने का दवाब बनाना शुरू कर दिया था। युवक गैर बिरादरी का होने से परिवार नहीं माना, लेकिन किरन जिद पर अड़ी रही। इसी को लेकर आए दिन किरन का परिवार से झगड़ा होने लगा। ग्रामीणों की माने तो सोमवार रात भी किरन का पितापिता मुन्नीलाल एवं भाई आकाश से झगड़ा हुआ था। रात में गांव की महिलाओं और पुरूषों ने किरन की चीख पुकार की आवाज सुनी, लेकिन कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई। इसके बाद पिता-पुत्र फरार हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका पर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को फोन पर सूचना देकर बुलाया। पुलिस को किरन घर के बाहर चबूतरे के कोने पर लहूलुहान हालत में तड़पती मिली। पुलिस ने तत्काल किरन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा तो चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया, लेकिन आगरा जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ग्राम चिरूहली के चौकीदार राजकुमार की तहरीर पर किरन के पिता मुन्नीलाल और भाई आकाश के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने मौके से पत्थर और कुल्हाड़ी बरामद की है।
जिस चारपाई पर कुल्हाड़ी से वार कर किरन की हत्या की गई थी वो खून से सन गई थी। सबूत मिटाने के लिए पिता-पुत्र ने उसी चारपाई को बंबे में फेंकने के चारपाई को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने अधजली खून से सनी चारपाई को कब्जे में ले लिया है।
किरन का एक माह पूर्व अपने ही प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कराने का वाक्या लोगों में चर्चा का विषय बना था। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि किरन प्रेमी पर दवाब बनाकर उसे शादी के लिए मजबूर करना चाहती थी।