फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्राचीन संस्कृत भाषा हमारी धरोहर, इसे जीवित रखें: डीएम

प्राचीन संस्कृत भाषा हमारी धरोहर, इसे जीवित रखें: डीएम

Wed, 18 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्राचीन संस्कृत भाषा हमारी धरोहर, इसे जीवित रखें:  डीएम
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बुधवार को ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह से ही हवन, यज्ञ और वेदमंत्रों के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएम नेहा शर्मा ने कहा संस्कृत हमारी प्राचीन भाषा है। इसे जीवित बनाये रखने की जिम्मेदारी ब्राह्मण समाज पर है। भगवान परशुराम हमारे आदर्श हैं। उनके बताए मार्ग पर चल कर हम गरीब, निर्बल और बेसहारों की रक्षा का संकल्प लें तो समाज में समरसता आएगी। कार्यक्रम में मेधावियों एवं समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्व एडीएम मनराखन लाल शर्मा की अध्यक्षता में रोडवेज बस स्टैंड के सामने ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम नेहा शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, महिला आयोग की सदस्यता सुमन चतुर्वेदी और पूर्व प्राचार्य रामौतार शर्मा ने भगवान के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। डीएम ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आदर्श बताया।
विज्ञापन


कहा कि भगवान परशुराम से प्रेरणा लेकर अगर ब्राह्मण समाज गरीब, निर्बल और शोषितों की रक्षा का संकल्प कर ले तो इससे बेहतर समाज को कुछ नहीं मिल सकता। एसएसपी ने ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। जिससे हमारी संस्कृति और सभ्यता जीवित रह सके। ऐसे कार्यक्रमों में जाति विशेष की बजाय सर्व समाज को शामिल किया जाय तो महत्व बढ़ जाता है। विपिन गर्ग, रुद्रदत्त गर्ग, सुमन प्रकाश मिश्रा, राज पचौरी, राजीव पचौरी, शशी शर्मा, उमाशंकर मिश्रा, सरोज शर्मा, सीताराम, मनोज शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी संस्कृत पाठशाला के छात्रों ने प्रभावित किया। उनके द्वारा मंत्रोच्चार से खुश डीएम ने संस्कृत पाठशाला को आर्थिक अनुदान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे इस तरफ ध्यान देंगीं और जितना संभव होगा। उनके लिए किया जायेगा। संस्कृत पाठशाला के लिए समाज के लोगों के सहयोग की सराहना की। डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज
सेवियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
फोटो संख्या एक व दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed