फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दबिश, गिरफ्तारी और मुकदमों से दलित समाज में रोष

दबिश, गिरफ्तारी और मुकदमों से दलित समाज में रोष

Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दबिश, गिरफ्तारी और मुकदमों से दलित समाज में  रोष
फिरोजाबाद। बसपा नेताओं का प्रतिनिधमंडल मंगलवार को एडीएम उदय सिंह से मिला। उन्होंने डीएम को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने वाले दलित समाज के लोगों को धमकाया नहीं जाए। नारखी के प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दलित बस्तियों और ग्रामीण अंचल में दलित समाज के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। बिना वजह किसी का उत्पीड़न नहीं किया जाए।
विज्ञापन


बसपा जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप, मंडल कोआर्डिनेटर डा.ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एडीएम उदय सिंह से मिला। बसपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में जिले में दलित समाज ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है। लेकिन जिले में पुलिस जगह-जगह प्रदर्शनकारियों को उठाने को दबिश दे रही हैै।
विज्ञापन


झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा अनुसूचित जाति एवं जनजाति नगर निगम व जिले के सफाई कर्मियों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया उन्हें प्रताड़ित न करें। अराजकता फैलाने वाले, झगड़ा करने वाले लोगों की निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई की जाए। दलित समाज के मोहल्लों, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे दलित समाज पलायन नहीं करे। जोन इंचार्ज शैलेंद्र कुमार शैले, ब्रजमोहन कश्यप, प्रमोद बघेल, कोमल कुशवाह, संजीव कुमार, बबलू सिंह गोल्डी, मुकेश कुमार उर्फ टीटू, पवन दीक्षित, डा.मुजाहिद खान, जिला संयोजक बीवीएफ सोनी भारती, बंटी गौरव, महानगर अध्यक्ष शफातखान राजू, ब्रजेश कुमार बिट्टू, लोकेश कुमार, ब्रजेश वरुण, जितेंद्र निमेष, मोनू सिंह शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed