फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लालपुर हजीरा के पास मंदिर निर्माण को लेकर विवाद

लालपुर हजीरा के पास मंदिर निर्माण को लेकर विवाद

Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
लालपुर हजीरा के पास मंदिर निर्माण को लेकर  विवाद
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में लालपुर हजीरा के समीप मंदिर निर्माण का विवाद गहरा गया। समुदाय विशेष की शिकायत पर पहुंची पुलिस निर्माण कार्य को रुकवा दिया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष सहित काफी कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे। आरोप लगाया कि पुलिस दूसरे पक्ष का सहयोग कर रही है।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के लालपुर हजीरा निवासी नीरज पुत्र अशोक कुमार और राकेश यादव पुत्र मोहर
सिंह यादव अपनी भूमि पर मंदिर का निर्माण करा रहे थे। कलश स्थापना के साथ नींव भरवाने का काम प्रारंभ करवा दिया था। इसकी शिकायत समुदाय विशेष के लोगों ने डायल 100 पर दे दी। एसओ रसूलपुर वीरेंद्र बघेल, थानाध्यक्ष रामगढ़ भानु प्रताप सिंह पहुंच गए। पुलिस ने मंदिर निर्माण के कार्य को रुकवा दिया। कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया। लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में समुदाय विशेष के लोगों ने मंदिर की ईंटों को हटाने का काम किया है। पुलिस खड़ी देखती रही। महिलाओं के साथ अभद्रता की है।
विज्ञापन


आरोप था कि पथवारी माता का मंदिर स्थापित था। उक्त मंदिर भूमि पर तीन वर्ष पूर्व समुदाय विशेष के लोगों ने कब्जा कर लिया था। मूर्तियों को तोड़ दिया। कुंआ वाले स्थान पर शौचालय बनवा दिया। मंदिर के टूटने के बाद क्षेत्र में कई जवान मौतें हो गईं। इसके कारण यहां मंदिर स्थापित करने का फैसला लिया। पुलिस प्रशासन इसमें रोड़ा अटका रहा है। थानाध्यक्ष रसूलपुर वीरेंद्र बघेल ने कहा कि बिना अनुमति के मंदिर बनाए जाने की सूचना मिली थी। काम रुकवाया है। एसडीएम सदर की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन मुस्लिम लीग के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी राहत अफरोज एवं जिलाध्यक्ष शाहिद अंसारी ने कहा काफी पुराने रजिया सुल्तान की मजार पर कब्जा करके मंदिर को बनाने का काम किया जा रहा था। उन्होंने अवैध निर्माण को कराने वालों को रोकने की मांग की है।

लालपुर हजीरा के समीप बना भवन काफी प्राचीन है। ककइया ईंटों से बने बिल्डिंग के अंदर सुरंग जाती है। इसका क्षेत्रीय लोग सदुपयोग कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय का यह मानना है कि यह रजिया सुल्तान की मजार स्थल है। लालपुर के लोग उसे प्राचीन लालपुर हजीरा का शिवालय बता रहे हैं।


मंदिर के निर्माण को लेकर विवाद होने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। इधर भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, सुरेंद्र राठौर तथा अनिल भारद्वाज, प्रकाश भारद्वाज सहित काफी कार्यकर्ता इस प्रकरण को लेकर रसूलपुर एसओ से मिले। उन्होंने उचित कार्रवाई की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed