फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सड़क हादसों में चार की मौत, दस घायल,

सड़क हादसों में चार की मौत, दस घायल,

Fri, 09 Feb 2018 10:38 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार की मौत, दस घायल,
सड़क हादसों में चार की मौत, दस घायल - फोटो : अमर उजाला
एटा। शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हुए। पूरे दिन अस्पताल में सड़क हादसे के घायलों के उपचार और भर्ती होने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान घरों में कोहराम और चीख पुकार मच गई। डाक्टरों ने कई घायलों को गंभीर हालत में आगरा और अलीगढ़ रेफर किया।
विज्ञापन

हादसा-एक
नाले में गिरी मैक्स, दो की मौत
कोतवाली देहात क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मानपुर के पास मैक्स गाड़ी नाले में गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और दस श्रमिक घायल हो गए। जीटी रोड स्थित भारत सिंह वर्मा कोल्ड स्टोर में गुरुवार शाम को महीजीत सिंह की लड़की शादी थी। इसमें काम करके हलवाई के श्रमिक मैक्स कार से लौट रहे थे। मानपुर के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इसमें मानपुर निवासी विष्णु 17 पुत्र रेवतीलाल, धर्मेंद्र 18 पुत्र सोवरन सिंह की मौत हो गई। जबकि भगीपुर निवासी शिवम, अजय, अनिकेत, शिवम, दीपक, आशिद, भूपेंद्र, करन कुमार, छोटू, विक्रम घायल हो गए। क्रेन की मदद से मैक्स को नाले से निकाला गया। वहीं मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

हादसे के घायल ने तोड़ा दम
दो दिन पहले रिजोर क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी हरिविलास पुत्र रमेश चंद्र घायल हुए थे। उनको आगरा रेफर किया गया। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर
थाना पिलुआ क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सुन्ना नहर के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। कासगंज जिले के गांव धीमरपुर निवासी युवक अवनीश पुत्र राजवीर और शिशुपाल पुत्र रामदास किसी काम से एटा आ रहे थे। इस दौरान अलीगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश की मौत हो गई। जबकि शिशुपाल घायल हो गया। दोनों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।
ट्रैक्टर पलटने से पांच लोग घायल
निधौलीकलां थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से पांच लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि सवारियों से भरा ट्रैक्टर एटा की ओर आ रहा था। इस दौरान रामपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रंजीत पुत्र उदयवीर निवासी बारखेड़ा बिछवां मैनपुरी, रामरतन पुत्र राकेश फर्दपुर अलीगंज, गोविंद पुत्र दुष्यंत निवासी नगला प्रेमी, जितेंद्र पुत्र कृष्णाकांत निवासी भरतपुरा अलीगढ़ और सतेंद्र पुत्र साधु सिंह निवासी किशनपुर घायल हो गए। घायलों में से रंजीत और गोविंद को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
बाइक टकराने से युवक घायल
निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव अहरमई के बाइक की भिड़ंत में पांच युवक घायल हो गए। हादसे में थाना क्षेत्र के धौलेश्वर निवासी अजय कुमार पाठक पुत्र अशोक, गजेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह, अहरमई निवासी बिजेंद्र कुमार पुत्र राजेश और जीवेश कुमार पुत्र रामजीलाल, सरोज पत्नी रामजीलाल घायल हो गए। घायलों में अजय, सरोज और गजेंद्र को आगरा रेफर किया गया है।

कार की टक्कर से दंपति घायल
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कमसान नहर पुल के पास कार की टक्कर से कार सवार दंपति घायल हो गए। हादसे में फिरोजाबाद एका के गांव नगला गोसा निवासी सरनाम पुत्र निरोत्तम और उनकी पत्नी भगवान देवी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed