{"_id":"5a73567d4f1c1b4f588b6190","slug":"121517508221-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 3 जोन व 10 सेक्टर में बांटे गए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 3 जोन व 10 सेक्टर में बांटे गए परीक्षा केंद्र
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन व शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। परीक्षाओं के लिए व्यवस्थाओं का खाका खींच लिया गया है। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केेंद्रों पर खास फोकस किया गया है।
बोर्ड परीक्षा नजदीक आने के साथ ही परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। जनपद में ं50206 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। ये परीक्षार्थी 73 परीक्षा केंद्रों पर अपनी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने की योजना बनाई गई है। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्रों की प्रत्येक गतिविधि की नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए जनपद की तीनों तहसीलों पर एक-एक जोन बनाया गया है। इन जोन के अंदर 10 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा तीन माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं एक बेसिक शिक्षा विभाग का सचल दल बनाया गया है। परीक्षा के लिए जो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उनमें से 19 केंद्र अतिसंवेदनशील तथा 33 केंद्र संवेदनशील हैं। इन सभी केंद्रों ंपर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केे लिए सभी केंद्रों पर 2298 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती भी की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।