फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   फोरलेन: अब रेलवे ने अड़ाया अड़ंगा

फोरलेन: अब रेलवे ने अड़ाया अड़ंगा

Fri, 05 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन: अब रेलवे ने अड़ाया अड़ंगा
हाइवे - फोटो : self
कासगंज।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क परियोजना शुरू होते ही रेलवे ने रोड़ा अटका दिया। रेलवे ने नदरई रेलवे पुल पर अंडरपास के निर्माण को अनुचित बताते हुए फ्लाईओवर का प्रस्ताव रखकर रोढ़ा अटकाया है। लोक निर्माण विभाग ने रेलवे के निर्णय पर सवाल उठाते हुए आपत्ति की है।


गौरतलब है कि रेलवे के द्वारा बांकनेर चुंगी पुल पर एवं नदरई पर अंडरपास का निर्माण किया जाना प्रस्तावित था। इन दोनों अंडरपास के निर्माण को रेलवे प्रशासन ने पूर्व में स्वीकृति दी थी। इसके बाद फोरलेन सड़क परियोजना के प्रस्ताव में अंडरपास का प्रावधान रखा गया। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये व्यय होने थे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने अंडरपास के निर्माण के वास्ते करीब 5 करोड़ 53 लाख का भुगतान 22 अप्रैल 2017 रेलवे को कर दिया। यह धनराशि बीते वर्ष रेलवे को दी गई। रेलवे के तकनीकि अधिकारियों ने धन अवमुक्त किए जाने से पहले ही दोनों की स्थानों का निरीक्षण किया और अपनी सहमति जताई। अब फोरलेन सड़क योजना का काम गति पकड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में रेलवे प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि बांकनेर पुरानी चुंगी रेलवे पुल पर अंडरपास का निर्माण किया जा सकता है, लेकिन नदरई पर अंडरपास का निर्माण नहीं किया जा सकता। क्योंकि अंडरपास का निर्माण होने पर ट्रेनों की स्पीड कम करनी पड़ेगी और अन्य समस्याएं भी आएंगी। ऐसी स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अंडरपास बनाने में असमर्थता जारी करते हुए फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने आपत्ति व्यक्त की।


लोक निर्माण विभाग ने अपनी आपत्ति में स्पष्ट किया है कि रेलवे ने पहले ही दोनों स्थानों पर अंडरपास की स्वीकृति दी। इसके एवज में आधा धन भी रेलवे को दे दिया गया। अब फ्लाई ओवर को निर्माण योजना में कैसे शामिल किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने इस आशय का आपत्ति पत्र रेलवे प्रशासन को प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed