फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर की सफाई व्यवस्था होगी पालिकाध्यक्ष के लिए चुनौती

शहर की सफाई व्यवस्था होगी पालिकाध्यक्ष के लिए चुनौती

Wed, 13 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था होगी पालिकाध्यक्ष के लिए चुनौती
एटा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी के हाथों में विकास की डोर है। लोगों की उम्मीदें काफी हैं और पालिकाध्यक्ष पर उन उम्मीदों को पूरा करने का दारोमदार है। पालिकाध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती सफाई व्यवस्था होगी।
यूं तो नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तमाम कवायदें हो रही हैं, लेकिन व्यवस्था के प्रमुख जिम्मेदार इस पर पानी फेर रहे हैं। आलम यह है कि नगर में तमाम स्थानों पर कूड़े के ढेर लोगों की दुश्वारी बढ़ा रहे हैं। सफाई व्यवस्था का हाल है कि तमाम गलियों में पूरे पांच साल तक सफाई कर्मी पहुंचे ही नहीं हैं। ऐसे में लोगों को नई पालिकाध्यक्ष से सफाई को लेकर काफी उम्मीदें हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर समस्याएं कहां तक हल हो पाती हैं?
विज्ञापन

तस्वीर-एक
ं सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। यहां पार्क के सामने लगा कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता है।
कूड़े के ढेर
रेलवे रोड पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भी लोगों की दिक्कत बढ़ा रहे हैं। रोड के किनारे-किनारे लगे कूड़े के ढेरों को जानवर फैला देते हैं। अरुणा नगर, कटरा मोहल्ला में सफाई व्यवस्था की तस्वीर नगर के लिए बदनुमा दाग बन चुकी है। मोहल्ले में बने कृषि उपनिदेशक कार्यालय के बाहर लगा कूड़े का ढेर लोगों की दिक्कत बढ़ाता है। इसे लेकर पिछले दिनों लोगों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष और सदर विधायक का घेराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें खराब
नगर में सफाई व्यवस्था के साथ स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हुई हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सबब बन चुका है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात को लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के चलते लोेगोें को वारदात होने की आशंका सताती रहती है।
अब तक हर महीने खर्च होते थे 30-35 लाख
नगर पालिका परिषद हर माह शहर को स्वच्छ बनाने के लिए 30-35 लाख रुपये खर्च करती थी। इसके लिए सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ आगरा की गरिमा कंसट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया गया था। कंपनी को हर माह 6.80 लाख रुपये का भुगतान भी किया जाता था।
202 कर्मचारियों पर जिम्मा, मगर बेड़ा गर्क
नगर पालिका में 202 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें 73 सफाई कर्मचारी संविदा पर तैनात हैं। प्रति वार्ड 12 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पालिका के 25 वार्डों में से 14 वार्डों की सफाई व्यवस्था पालिका के सफाई कर्मचारियों पर है और 11 वार्ड का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को ठेके पर दिया गया है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए 10 सफाई नायक और दो सफाई निरीक्षक तैनात हैं। जिनको प्रतिमाह हजारों रुपये वेतन मिलता है, लेकिन सफाई कार्य को लेकर संजीदगी नजर नहीं आती।
नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पालिका में दिखी रौनक: फोटो
एटा। नगर पालिकाध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष के तौर पर शपथ लेकर मीरा गांधी ने काम संभाल लिया है। बुधवार को नगर पालिका में खासी रौनक देखने को मिली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहला दिन होने के चलते लोग बुके लेकर पालिका पहुंचे। पालिकाध्यक्ष के नहीं होने से लोगों को मायूस लौटना पड़ा। इस दौरान कर्मचारी जहां अपने काम में मशगूल रहे है। वहीं कर्मचारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनकर शिकायत दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान लोग भी बुके लेकर नई पालिकाध्यक्ष से मिलने पहुंचे। उधर, सभासदों ने भी पालिका कार्यालय पहुंचकर पटलों और अन्य कार्याें को लेकर जानकारियां जुटाईं।
कर्मचारियों को दिए समय से कार्य कराने के निर्देश
अलीगज। नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पहले दिन कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों से परिचय किया। साथ ही उन्हें कार्य को लेकर गंभीर होने के दिशा निर्देश दिए। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता पहले दिन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से परिचय किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की बैठक में उन्होंने कहा नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे। सभी सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन मिलेगा और कोई कटौती वेतन में नही की जाएगी। लिपिकों से कहा कि हीलाहवाली बर्दास्त नही की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जो भी विकास का एजेंडा बोर्ड की बैठक मे तय किया जाएगी। उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय से लोगों को उपलब्ध कराए जाएं।

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने लोगों का जताया आभार
राजा का रामपुर। नगर पंचायत राजा का रामपुर में शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर भ्रमण पर निकले और लोगों का आभार व्यक्त किया। 25 साल बाद एक बार फिर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी संभालने के पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं जनता की सेवा करने के लिए आया हूं। बिना भेदभाव के नगर में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed