{"_id":"5a2ecd324f1c1ba7678c0f14","slug":"121513016626-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक राय ले रहे बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक राय ले रहे बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा मंदिर प्रशासक से ठाकुरजी के दर्शन की समय अवधि बढ़ाने के अनुरोध पत्र के बाद सेवायत विधिक राय ले रहे हैं। वहीं, सेवायतों ने सुझाव दिया है कि ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मंदिर की प्राचीन परंपरा को तोड़ने की बजाय मंदिर के बाहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त की जानी चाहिए।
सेवायत दिनेश गोस्वामी, ब्रज किशोर गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी और प्रवीन गोस्वामी ने कहा कि प्रशासन मंदिर के बाहर की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए योजना बनाए। मंदिर मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण, मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर पहले विचार होना चाहिए न कि ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की पूजा पद्धति के समय में बदलाव करने का। उन्होेंने कहा कि वह आगे की रणनीति के लिए विधिक राय ले रहे हैं। 18 दिसंबर को अपनी राय मंदिर प्रशासक के समक्ष रखेंगे।
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल और सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा ने मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन के समक्ष ठाकुरजी के दर्शन की अवधि 4 घंटे अतिरिक्त बढ़ाने की अपील की है। इस अपील पर मंदिर प्रशासक सिवल जज जूनियर डिवीजन ने मंदिर में नोटिस चस्पा कर आपत्ति मांगी है। न्यायालय में 18 दिसंबर की सुबह 10 बजे से सुनवाई होगी। मंदिर प्रशासक के नोटिस चस्पा किए जाने के बाद से मंदिर के सेवायत भी अपनी योजना तैयार कर रहे हैं।