फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दक्षिणांचल के नौ जिले रेड जोन में

दक्षिणांचल के नौ जिले रेड जोन में

Mon, 04 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणांचल के नौ जिले रेड जोन में
electricity
फिरोजाबाद। योगी सरकार के वादे के मुताबिक जनता को बेहतर आपूर्ति मिल रही है, लेकिन विद्युत विभाग में तैनात अफसर राजस्व वसूली नहीं कर पा रहे। यही कारण है कि दक्षिणांचल के नौ जिलों के ं11 डिवीजन रेड जोन में आ गए हैं। यहां तैनात अफसरों पर शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने के लिए रोस्टर जारी कर दिया है। मुख्यालय पर 24 घंटे, जनपद स्तर पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की मंशा के अनुसार विद्युत विभाग रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अंतर्गत आगरा, अलीगढ़, कानपुर, बांदा, झांसी जोन समेत 22 जिले आते हैं। इन जिलों को नवंबर माह में 625 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया, लेकिन 29 नवंबर तक अफसर 50 प्रतिशत वसूली कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य के सापेक्ष आधी वसूली होने से एमडी की निगाहें तिरछी होने लगी हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के एमडी एसके वर्मा ने दक्षिणांचल के नौ जिलों के कुल 11 डिवीजन को रेड जोन में शामिल करते हुए संबंधित अफसरों को चेतावनी जारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed