फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शुक्रवार को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, यह है स्थिति

शुक्रवार को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, यह है स्थिति

Thu, 30 Nov 2017 09:18 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, यह है स्थिति
मैनपुरी। निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत का बंद पिटारा आज खुलेगा। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। दूसरे प्रत्याशी और उनके समर्थकों के दावों के बीच प्रत्याशी अपना गणित सुधारने में लगे हैं। मतगणना से पूर्व की रात प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों ने करवटें बदलकर ही गुजारी।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 111 तथा सदस्य पद के लिए 134 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका में 11, नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में 11, कुरावली में आठ, घिरोर में आठ, भोगांव में 27, बेवर में 14, कुसमरा में 12, किशनी में 10, करहल में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका में सभासद के लिए 247, नगर पंचायत ज्योंती खुडिया में 35, कुरावली में 90, घिरोर में 49, भोगांव में 94, बेवर में 96, कुसमरा में 53, किशनी में 45, करहल में 66 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सभी का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो चुका है। आज होने वाली मतगणना में 886 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशी पशोपेश में हैं। मतदान के बाद हारजीत का गणित लगा चुके प्रत्याशी अब दूसरे प्रत्याशी और उनके समर्थकों के दावों के बीच अपने गणित पर एक नहीं कई बार मंथन कर रहे हैं। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हार और जीत की चर्चाओं के बीच प्रत्याशियों ने पूरी रात करवटें बदलकर ही गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed