{"_id":"5a0f1c6c4f1c1b70548bdd8f","slug":"121510939756-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
accident.
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। करहल-घिरोर मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रक और कार की टक्कर होने से फिरोजाबाद के दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया है।
जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव मौलापुर निवासी ब्रजेश सिंह बेटे दौजी, बेटी अनुष्का उर्फ पूनम और भाई दिनेश उर्फ कोकी के साथ थाना घिरोर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर स्थित ससुराल आया था।
शुक्रवार सुबह सभी कार से घर जा रहे थे। घिरोर-करहल मार्ग पर जैसे ही कार हिम्मतपुर उजियारी गांव के समीप पहुंची। तभी सामने से आ रहेट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। काफी दूर तक ट्रक कार को घसीटता हुआ ले गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे ब्रजेश सिंह, दौजी और अनुष्का को निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जबकि दिनेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ब्रजेश की भी सांसें थम गईं। वहीं गंभीर घायल दौजी व अनुष्का को सैफई रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक भीड़ के कारण यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू करवाया। वहीं हादसे की खबर लगते ही परिवारीजन भी पहुंचे। सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई संतोष कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।