फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   योगी सरकार ने बंद कराई रोजा इफ्तार पार्टी: महेंद्र नाथ

योगी सरकार ने बंद कराई रोजा इफ्तार पार्टी: महेंद्र नाथ

Wed, 15 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
योगी सरकार ने बंद कराई रोजा इफ्तार पार्टी: महेंद्र नाथ
कासगंज के सोरों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते
कासगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक नए युग का शुभारंभ हुआ है। प्रदेश सरकार तीर्थों के विकास को पूरी तरह से गंभीर है। शूकर क्षेत्र सोरों प्रसिद्ध तीर्थ नगरी है। हमारी सरकार ने प्रदेश के दो नगरों को तीर्थ स्थल घोषित किया है। जबकि पिछली सरकार में अनेक शासकीय जगहों पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। यह बातें तीर्थ नगरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं । उन्होंने सोरों की पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी सहित जनपद की सभी निकायों के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को जिताने की अपील कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से की।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या के लोगों ने जिसके लिए दिवाली मनाई उन भगवान राम के लिए प्रदेश की सरकार ने पहली बार दिवाली मनाई। अयोध्या में दिवाली से एक दिन पहले हैलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा हुई। प्रदेश के दो प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मथुरा के वृंदावन को तीर्थ स्थल एवं अयोध्या के फैजाबाद को नगर निगम का दर्जा दिया। एक समय था जब अनेक शासकीय जगहों पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन होता था, लेकिन मोदी व योगी की सरकार बनने पर इस परंपरा को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत पर भरोसा रखें। प्रदेश सरकार ने विधान सभा चुनाव के संकल्प के तहत किसानों के कर्जों को माफ करने का कार्य किया। प्रदेश में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया है। विकास के कार्य तेजी से हो रहे है।
विज्ञापन


पार्टी निकाय चुनाव में महज चुनाव जीतने के उद्देश्य से नहीं उतरी है। पार्टी ने नगरों के विकास का संकल्प लिया है। जिसके तहत 27 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया गया है। इस घोषणा पत्र पर पूरा अमल होगा। नगर के निवासियों को बेहतर जीवन देने के लिए कार्य किया जाएगा। बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने से पहले शहरी क्षेत्र के जो पटरी पर कारोबार करते हैं उनके रोजगार का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें पहले रोजगार की व्यवस्था होगी। शहरी क्षेत्र के गरीबों को शौचालय निर्माण के लिए 4 हजार से राशि बढ़ाकर 20 हजार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बसपा ने नगरों के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। सपा के शासन में जो नगर विकास मंत्री रहे उनके तो कहने ही क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार की भी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देश की आंतरिक सुरक्षा एवं देश की सीमा की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवीकांत गुप्ता ने तथा संचालन मनोज चौहान ने किया। जिला अध्यक्ष पूर्णेद सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमापुर विधायक देवेद्र प्रताप, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, निकाय चुनाव प्रभारी उमेश राठौर, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, ज्ञान तिवारी, डा. राधा कृष्ण दीक्षित, नवल कुलश्रेष्ठ, डा. बीडी राना, महेद्र बघेल, मनोज शर्मा, सोरों नगर अध्यक्ष संजय दुवे, छोटेलाल महेरे, दिनकर राव चतुर्वेदी, मनीराम मौर्य, मनोज भारद्वाज, गौरीश भारद्वाज, कैलाश मिश्रा, राजेश , राजेश गौड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed