{"_id":"5a0700a64f1c1baf678bad72","slug":"121510408358-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर तोड़ सराफ की तिजोरी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर तोड़ सराफ की तिजोरी ले गए चोर
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
कोसीकलां (मथुरा)। कमला नगर इलाके से रात में चोरों ने एक सराफ की दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषणों से भरी तिजोरी उठा ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी जा रही है। पीड़ित स्वर्णकार ने थाने में तहरीर दी है।
राजमार्ग पर कमला नगर में गांगवान मोहल्ला निवासी उमेश पुत्र हरीशंकर सराफा हैं। उनकी दुकान भी है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान में सेंध लगा दी। चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, जब तिजोरी नहीं टूटी तो चोर पूरी तिजोरी ले गए। सुबह लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो सराफ को जानकारी दी। उमेश ने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें उसने साढ़े तीन किलो चांदी, 50 ग्राम बने एवं अधबने सोने के जेवर व नकदी सहित करीब चार लाख रुपये का माल बताया है।