{"_id":"59fb59854f1c1b6e548ba609","slug":"121509644677-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन न्यायालय के सामने सड़कों पर फैला अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन न्यायालय के सामने सड़कों पर फैला अतिक्रमण
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
कासगंज के न्यायालय परिसर के बाहर लगा अतिक्रमण
कासगंज। सोरों-कासगंज मार्ग पर नवीन न्यायालय परिसर के सामने रातों रात अतिक्रमण होने से न्यायालय के सामने काफी भीड़ रहने लगी है। आलम यह है कि जाम की स्थिति बनी रहती है और क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बढ़ गया है। इसी के चलते लोगों ने पुलिस अधीक्षक से सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की।
ज्ञात हो कि जनपद न्यायालय भवन का 28 अक्तूबर को उद्घाटन किया गया था। उस दिन न्यायालय के सामने किसी ने भी अपना खोका आदि नहीं लगाया लेकिन उसके बाद रातों रात लोगों ने न्यायालय के सामने अपने खोके लगा कर शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लोगों में सड़क के किनारों को घेरने की प्रतिस्पर्धा भी है।
इसी के चलते सड़क के दोनों ओर भीड़ रहने से सड़क पर दुर्घटना का अंदेशा बढ़ गया है। जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। एसपी ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।