{"_id":"59ef72034f1c1b6a678b771a","slug":"121508864515-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावती के विरोध में क्षत्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावती के विरोध में क्षत्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट पर एडीएम को ज्ञापन देते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कलक्ट्रेट पर फिल्म पद्मावती के विरोध में प्रदर्शन किया गया। वहीं फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग के चलते मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावती में इतिहास को गलत ढंग से दिखाया गया है। वहीं अलाउद्दीन खिलजी व महारानी पद्मावती के संबंधों को बेहद गलत तरीकों से दर्शाया गया है। यह हिंदू व क्षत्रिय समाज स्वाभिमान व सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं एवं गौरवशाली इतिहास को दृष्टि गत रखते हुए प्रदेश में फिल्म प्रतिबंधित की जाए। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह सोलंकी, ब्रह्मानंद सिंह सोलंकी, हरजीत सिंह सोलंकी, अजीत चौहान, सुनील सोलंकी, धीर सिंह, गौरव चौहान, विनीत प्रताप सिंह, हेमंत सोलंकी, अतुल चौहान, दुष्यंत सिंह, मोहित सिंह गौर, सुरजीत सिंह सोलंकी, अनिल कुमार सिंह पुंढ़ीर, कबीर प्रताप सिंह, राहुल राघव आदि मौजूद रहे।