फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आंख में मिर्च झोंककर व्यापारी से लूटे डेढ़ लाख

आंख में मिर्च झोंककर व्यापारी से लूटे डेढ़ लाख

Fri, 20 Oct 2017 07:21 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
आंख में मिर्च झोंककर व्यापारी से लूटे डेढ़  लाख
डेमो - फोटो : डेमो
छाता (मथुरा)। गांव तरौली सुमाली में गुरुवार की रात नौ बजे बाइक सवार तीन लुटेरों ने किराना व्यापारी की आंख में मिर्च झोंककर गल्ला लूट लिया। व्यापारी के शोर मचाने पर आए पुत्र और नौकर ने एक लुटेरा पकड़ लिया। दूसरे लुटेरे ने गोली दाग दी। बाल-बाल बचे व्यापारी पुत्र ने लुटेरे को छोड़ दिया। तीनों लुटेरे गल्ले को लेकर फरार हो गए। व्यापारी की मानें तो करीब डेढ़ लाख रुपये गल्ले में थे।
विज्ञापन


कोतवाली छाता के गांव तरौली सुमाली निवासी बनवारी अग्रवाल (62) किराना के थोक व्यापारी हैं। गुरुवार की रात वह दुकान पर बैठे थे। रात नौ बजे बाइक पर सवार आए तीन लुटेरों में दो दुकान पर पहुंचे। लुटेरों ने व्यापारी की आंख में मिर्च झोंककर गल्ला लेकर भागने लगे। व्यापारी के शोर मचाने पर बेटे रामकिशन और नौकर ने पीछा कर एक लुटेरा पकड़ लिया। इसी बीच दूसरे लुटेरे ने एक रामकिशन पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


कनपटी से होकर निकली गोली को देख रामकिशन ने लुटेरे को छोड़ दिया। लुटेरे गल्ला लेकर बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की पर कोई हत्थे नहीं चढ़ा। रामकिशन की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही लूट का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed