फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घरों में सफाई, बाहर गंदगी...ऐसे मनेगी दिवाली

घरों में सफाई, बाहर गंदगी...ऐसे मनेगी दिवाली

Sun, 15 Oct 2017 08:01 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
घरों में सफाई, बाहर गंदगी...ऐसे मनेगी दिवाली
द‌िवाली - फोटो : demo
मथुरा। सरकार के नुमाइंदे भले ही स्वच्छता अभियान चला रहे, पर नालों से निकली गंदगी अभी भी दिवाली जैसे त्योहार पर लोगों के घरों के सामने पड़ी है। सरकारी स्तर पर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा ने तो इस अभियान को वार्ड स्तर तक चलाया। अभियान में सरकारी तंत्र के अलावा कई समाजसेवी संस्थाओं ने हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान में नालों में अटी गंदगी को बाहर तो निकाल दिया गया लेकिन बाहर निकली गंदगी को हटाने का इंतजाम अभी तक नहीं हो सका है। नालों से निकली गंदगी को निगम द्वारा अभी तक नहीं हटाया गया है। जो लोग नालों के किनारे रह रहे उनके सामने गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं। इसके अलावा दीपावली के मौके पर घरों से निकली गंदगी को भी नगर निगम द्वारा नहीं उठवाया जा सका है। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज, द्वारिकापुरी, राधा नगर, हरीनगर. चंदनवन कालोनी आदि क्षेत्र मेें अभी तक गंदगी नहीं हट सकी है। जिक्र केवल इन्हीं इलाकों का नहीं है बल्कि शहर के कई मुहल्लों में साफ सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी र्कई कई दिनों तक मुहल्लों में नहीं पहुंच रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त डा. ब्रजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही नालों से निकली गंदगी को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed