{"_id":"59df75a34f1c1b76678b55d5","slug":"121507816867-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण के लिए अभ्यास में जुटे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण के लिए अभ्यास में जुटे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को विचार रखने का मौका दिया जाएगा। 14 अक्तूबर को विवि प्रत्याशियों को मंच उपलब्ध कराएगा। प्रत्याशी चुनाव प्रचार के साथ भाषण और उसके प्रस्तुतीकरण की तैयारी में जुटे हैं।
विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. ब्रजेश रावत ने बताया कि 16 अक्तूबर को चुनाव है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दोपहर डेढ़ बजे से खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में कार्यक्रम होगा। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को विचार प्रस्तुत करने के लिए विषय दिया गया है।
उनको ‘छात्र कल्याण एवं विश्वविद्यालय के विकास में भावी अध्यक्ष की भूमिका’ पर बोलना होगा। प्रत्येक प्रत्याशी को 10-10 मिनट का समय मिलेगा। छात्रों को परिचय पत्र से सभागार में प्रवेश मिलेगा। अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवार हैं। तीन प्रत्याशी एनएसयूआई, एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा के हैं। एक प्रत्याशी निर्दलीय पैनल का है। सभी पैनलों ने विश्वविद्यालय के इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन
प्रत्याशियाें को इन बातों का रखना होगा
- निर्धारित समय में भाषण पूरा करना होगा।
- आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
- किसी प्रत्याशी विशेष पर कोई टिप्पणी नहीं करनी होगी।