{"_id":"59bc07864f1c1bb1688b4de6","slug":"121505494918-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरों।
ग्राम विरौंची में एक युवक की हत्या करके शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राहुल (25) पुत्र प्रेम पाल की हत्या करके शव खेत में डाल दिया गया। जब ग्रामीणों ने उसका शव खेत में पड़े देखा तो मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी गई। सूचना पर परिवारीजन मौके पर आ गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। शव देखते ही कोहराम मच गया। बताया गया कि गांव का ही संजू सुबह उसे बुलाकर ले गया था। एक दिन पहले संजू, बंटी, पूणेश व नमैनी के हरीशंकर ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनमें झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची थी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस को नहीं मिल पाया था। परिवारीजनों ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।