{"_id":"59aee0214f1c1b62078b4734","slug":"121504632865-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने जलेसर-सादाबाद रोड पर दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने जलेसर-सादाबाद रोड पर दो घंटे लगा जाम
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic Jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। शकरोली राजवाह में सिंचाई के लिए पानी नहीं आने से परेशान दिलोखरा और नगवाई के किसानों ने मंगलवार को सादाबाद-लेसर मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे जाम के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार दुर्गेश यादव ने सिचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर तीन दिन में पानी आने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पिछले करीब एक माह से शकरोली राजवहे में एक बूंद पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूटा। आक्रोशित किसानों ने सादाबाद-जलेसर मार्ग पर ग्राम दिलोखरा बंबा पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। इसके चलते यातायात प्रभावित होने से बंबे के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने सिचाई खंड के अधिशाशी अभियंता से वार्ता कर किसानों को तीन दिन में पानी उपलब्ध कराने आश्वासन दिया। इसके बाद लामबंद किसानों ने दो घंटे बाद जाम खोला गया। पप्पू यादव, सोनू यादव, राजकुमार यादव, दिनेश यादव, साहब सिंह यादव, छोटेलाल यादव, सोवी यादव, धनपाल यादव, रामव्रेस यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।