फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रिफाइनरी से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई ठप

रिफाइनरी से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई ठप

Tue, 01 Aug 2017 12:05 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
रिफाइनरी से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई  ठप
Petrol - फोटो : demo
टाउनशिप (मथुरा)। सोमवार को रिफाइनरी से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई ठप रही। टैंकर चालकों ने गेटपास बनाने के नियमों में हुए बदलाव को लेकर हड़ताल कर दी। इस कारण टर्मिनलों से कोई टैंकर नहीं भरा गया।
विज्ञापन



दरअसल 26 जुलाई को बिटुमिन प्लांट पर सेरसा गांव के युवक की मौत टैंकर से कुचलकर हो गई थी। इससे गुस्साए लोगों ने मौके पर तोड़फोड़ कर दी थी। इस घटना के बाद से रिफाइनरी में प्रवेश के नए नियम बना दिए हैं। जिससे टैंकर चालक मनमानी बताकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को इसी मामले को लेकर सभी ने हड़ताल कर दी। इससे रिफाइनरी से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन



इस मामले में डिपो प्रबंधक ख्याली सिंह चौधरी ने बताया कि नए नियमों में टर्मिनल में प्रवेश के लिए टैंकर चालक व क्लीनरों को पुलिस से अपना सत्यापन व बीमा कराना होगा। इसके बाद ही डिपो में प्रवेश दिया जाएगा। एक चालक व क्लीनर एक ही गाड़ी के साथ प्रवेश करेगा। इस बदलाव की वजह से टैंकर चालक हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, टर्मिनल मैनेजर और आरसी मैनेजर शिवलाल व टैंकर चालकों के बीच सोमवार को कई दौर की वार्ता हुई लेकिन बात नहीं बनी। टैंकर चालकों ने टैंकर नहीं भरे और नारेबाजी करते रहे। इसके चलते रिफाइनरी से पेट्रोलियम पदार्थो की ढुलाई सोमवार को ठप रही। देर रात तक वार्ता जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed