{"_id":"59778f294f1c1b2e718b4734","slug":"121501007657-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति की तलाश में खुफिया विभाग भी जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपति की तलाश में खुफिया विभाग भी जुटा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपति संजीव गुप्ता का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। अब एसटीएफ के साथ खुफिया विभाग भी तलाश में जुट गया है। घर के आसपास सादा वर्दी में पुलिस का जाल बिछा दिया है। एसपी सिटी ने मंगलवार को संजीव गुप्ता के घर पहुंचकर परिवारीजनों जानकारी जुटाई। सीओ टूंडला ने उद्यमी के होटल सागर रत्ना में कर्मचारियों से पूछताछ की।
संजीव गुप्ता के अपहरण के मामले में एसटीएफ और जिला पुलिस के सफल न होने पर मंगलवार को खुफिया विभाग उसकी तलाश में जुट गया है। उद्योगपति के घर, होटल सागर रत्ना और रिश्तेदारों के पीछे जासूस लगा दिए हैं।
एसटीएफ और फिरोजाबाद पुलिस उद्योगपति संजीव गुप्ता का घर एक पल के लिए नहीं छोड़ रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने दोपहर करीब एक बजे संजीव गुप्ता की पत्नी सारिका गुप्ता और परिवारीजनों से पूछताछ की। सीओ टूंडला धर्मेंद्र सिंह ने होटल सागर रत्ना में पुलिस कर्मचारियों के साथ कर्मचारियों से पूछताछ कर कई जानकारियां जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नीता पांडेय के पास आया चंडीगढ़ से फोन कॉल
उद्योगपति संजीव गुप्ता की पत्नी ने थाना टूंडला में सोमवार को नीता पांडेय, उनके पति प्रदीप पांडेय और संजीव गुप्ता के साले अमित गुप्ता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। नीता पांडेय का कहना है कि सोमवार रात करीब पौने 11 बजे उनके (नीता पांडेय) पास एक फोन आया। यह नंबर किसका है। इस बारे में नीता पांडेय को कोई जानकारी नहीं है। नीता पांडेय का कहना है कि उन्होंने फोन रिसीव किया था। फोन करने वाले ने केवल इतना बताया था कि वह चंडीगढ से बोल रहा है और नाम पूछ रहा था। डांटने पर युवक ने फोन काट दिया था। नीता पांडेय ने इसकी जानकारी एसएसपी अजय कुमार को फोन पर दी है।
कोठी पर से फोर्स हटा दो, पत्नी पर आया मैसेज
सोमवार रात को उद्योगपति संजीव गुप्ता की पत्नी सारिका गुप्ता से पूछताछ कर सीओ सिटी डा. अरुण कुमार जैसे ही निकले सारिका गुप्ता के पास एक और मैसेज आ गया। चौकी प्रभारी राजा का ताल केपी सिंह उस समय घर के बाहर थे। चौकी प्रभारी ने मैसेज के बारे में जानकारी करनी चाही लेकिन परिवारीजनों ने मैसेज पुलिस को नहीं दिखाया। नजदीकी लोगों का कहना है कि मैसेज में लिखा था कि घर के बाहर इतनी पुलिस क्यों तैनात कर रखी है। कोठी पर से फोर्स हटा दो। यह मैसेज संजीव गुप्ता के नंबर से ही आया था। संजीव गुप्ता के व्हाट्सएप सोमवार रात नौ बजकर 19 मिनट पर आन लाइन था। इसके बाद व्हाट्स एप आन नहीं हुआ है।
उद्योगपति संजीव गुप्ता के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। उनके परिवारीजनों से पूछताछ की गई थी। उद्योगपति की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उद्योगपति को जल्द तलाश कर लिया जाएगा।
राकेश कुमार सिंह एसपी सिटी