फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेसिक शिक्षा विभाग ने हवा में उड़ाए मुख्यमंत्री के आदेश

बेसिक शिक्षा विभाग ने हवा में उड़ाए मुख्यमंत्री के आदेश

Tue, 04 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने हवा में उड़ाए मुख्यमंत्री के  आदेश
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोशाक वितरण के आदेश को नजरअंदाज कर दिया है। सीएम योगी ने परिषदीय बच्चों को 15 जुलाई तक पोशाक वितरण करने के आदेश दिए थे। जनपदों को बजट भी जारी कर दिया गया। इसके बाद भी अभी तक विद्यालयों को बजट नहीं दिया गया है। जबकि जुलाई का प्रथम सप्ताह बीतने की ओर है। ऐसे में बच्चों की पोशाक समय से तैयार होना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यार्थियों की पोशाक का रंग वर्तमान शैक्षणिक सत्र से बदल दिया था। साथ ही हर हाल में नए रंग की ड्रेस का वितरण करने के लिए 15 जुलाई तक समय निर्धारित कर दिया। जनपदों को इसके लिए बजट जारी किया गया। जनपद को भी 27 जून को बजट मिल गया।
विज्ञापन



बजट मिलने के आठ दिन बाद भी इस धनराशि को विद्यालयों में भेजे जाने की कोई तैयारी नहीं की गई है। जबकि 15 जुलाई में अब मात्र 10 दिन शेष रह गए हैं। जबकि पोशाक वितरण की धनराशि का विद्यालय के खाते में पहुंचने, पोशाक सिलाई के लिए दर्जी तय करने, बच्चों का माप देने और फिर पोशाक के सिलकर आने में भी काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में 15 जुलाई तक पोशाक वितरण हो पाना असंभव प्रतीत हो रहा है। बीएसए शौकीन सिंह यादव ने बताया कि विद्यालयों के खातों में धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शीघ्र ही बजट पहुंच जाएगा और यूनिफार्म का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed