{"_id":"595a89414f1c1b0e448b463f","slug":"121499105601-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी गेंट्री में फिर हुआ हादसा, पटरी से उतरे टैंक बैगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइनरी गेंट्री में फिर हुआ हादसा, पटरी से उतरे टैंक बैगन
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
मथुरा। टैंक बैगन के पटरी से उतरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। रविवार देर रात को बाद के रेलवे यार्ड से रिफाइनरी जा रही रेलगाड़ी बीटीपीएन के तीन टैंक बैगन गेंट्री में पटरी से उतर गए।
रविवार रात्रि करीब 11.20 बजे बाद रेलवे यार्ड से टैंक बैगन गाड़ी बीटीपीएन रिफाइनरी से तेल लेने के लिए जा रही थी। यह ट्रेन रिफाइनरी गेंट्री में 500 मीटर अंदर पहुंची कि तीन टैंक बैगन पटरी से उतर गए। बड़ी मशक्कत के बाद एक्सीडेंट रिलीफ क्रेन की मदद से तीनों टैंक बैगन को पटरी पर लाया गया।
इसके बाद ट्रेन को रिफाइनरी में अंदर भेजा गया। 24 घंटे में दो बार टैंक बैगन के पटरी से उतरने के मामले को लेकर सोमवार दोपहर को एडीआरएम डीके सिंह बाद रेलवे यार्ड व गेंट्री में ट्रैक इंजीनियरों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
एडीआरएम ने ट्रैक का निरीक्षण किया। शनिवार रात्रि को भी बीटीपीएन के तीन टैंक बैगन गेंट्री गेट के पास पटरी से उतर गए थे। एडीआरएम डीके सिंह ने ट्रैक सही करने के निर्देश दिए हैं।
हो सकता है बड़ा हादसा
मथुरा। रिफाइनरी के निकट बाद रेलवे यार्ड व गेंट्री में तेल के टैंक बैगनों के पटरी से उतरने और पेट्रोल व अन्य पेट्रोलियम पदार्थ के रिसने पर बड़ा हादसा हो सकता है।