फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आरपीएफ ने मगध एक्सप्रेस के कोच सहायक को पीटा

आरपीएफ ने मगध एक्सप्रेस के कोच सहायक को पीटा

Sat, 01 Jul 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने मगध एक्सप्रेस के कोच सहायक को पीटा
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला (फिरोजाबाद)। मगध एक्सप्रेस में रेलयात्रियों के सामान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोच का शटर बंद करना कोच सहायक को महंगा पड़ गया। कानपुर आरपीएफ के जवानों ने कोच सहायक को प्लेटफार्म पर पिटाई कर दी। घटना की शिकायत ट्रेन के कोच कंडक्टर ने इलाहाबाद के वरिष्ठ रेल अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली 12401 मगध एक्सप्रेस में कोच कंडक्टर रामकुमार की ड्यूटी थी। ट्रेन के प्रथम श्रेणी एसी कोच में सहायक राज कुमार ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन जब इलाहाबाद से निकलकर कानपुर की ओर आ रही थी तो कानपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों को ट्रेन के अंदर न आने देने से रोकने के लिए रामकुमार ने कोच सहायक राजकुमार को प्रथम श्रेणी एसी कोच का शटर गिराने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


ट्रेन जब सुबह 10 बजे करीब कानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो वेंडरों की शिकायत पर आरपीएफ के एएसआई पाण्डेय तीन अन्य जवानों के साथ प्रथम श्रेणी एसी के कोच पर पहुंच गये। वहां उन्होंने सहायक राजकुमार को ट्रेन से नीचे खींचकर पिटाई कर दी। साथ ही आगे से शटर बंद करने पर उसे जेल भेजने की धमकी भी दी। इस घटना की शिकायत कोच कंडक्टर रामकुमार ने इलाहाबाद मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों के अलावा रेलमंत्री से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed