{"_id":"594027d74f1c1ba40a8b4662","slug":"121497376727-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी के 50194 घरों में बनेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी के 50194 घरों में बनेंगे शौचालय
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सरकारी पैसे से बने शौचालयों में कहीं दीवार नहीं, तो कहीं दरवाजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के हर घर में वर्ष 2019 तक शौचालय बनाने का लक्ष्य है। खुले में कोई भी शौच न करे इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 50 हजार 194 घरों में शौचालय बनाए जाएंगे। विभाग ने धन की मांग की है। धन मिलते ही शौचालय बनवाने का काम शुरू होगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो अक्तूबर 2019 तक जिले को खुले में शौच से मुक्त कराया जाना है। इसकेे लिए हर घर में शौचालय बनवाने का प्रस्ताव है। इसी के तहत जिले में भी इसी समय सीमा के अंदर हर घर में शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने पहल भी शुरू कर दी है। ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव मांगने के साथ ही विभाग द्वारा भी सर्वे कराया गया है। 50194 घरों में शौचालय बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इनकी सूची तैयार करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की मंशा है कि घन मिलते ही शौचालय बनवा दिए जाएं।
60 करोड़ से ज्यादा आएगा खर्च
मैनपुरी। जिले के चिन्हित 50194 घरों में शौचालय बनाए जाने के लिए विभाग ने केंद्र सरकार को 60 करोड़ 23 लाख 28 हजार रुपये की मांग की है। इसके लिए केंद्र सरकार को मांग पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
डेढ़ लाख परिवार हैं शौचालय विहीन
मैनपुरी। जिले में तीन लाख परिवार हैं। इनमें से डेढ़ लाख परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं। इनको चिन्हित करने के बाद इन घरों में शौचालय बनाने की योजना है। विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जागरूकता भी आ रही काम
मैनपुरी। सरकारी धन से शौचालय बनवाने की योजना के बाद भी जागरूकता काम आ रही है। कई परिवारों ने जागरूकता के चलते सरकारी योजना का लाभ लेने की जगह खुद ही शौचालय बनवाए हैं। ग्राम ललूपुर में 50, अजीतगंज में 75 और परिगवां में 60 परिवारों ने खुद शौचालय बना लिए हैं।
शौचालय युक्त 66 ग्राम होेंगे चिन्हित
मैनपुरी। जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा का कहना है जिले में चालू वर्ष में 66 शौचालय युक्त ग्राम चिन्हित कर उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।