{"_id":"593d81e54f1c1b0e548b456d","slug":"121497203173-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग उगलती गर्मी से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग उगलती गर्मी से बेहाल हुए लोग
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
गरमी से बचने को मुंह ढककर जाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेज धूप के साथ तापमान भी 42 के पार ही बना हुआ है। रविवार को भी पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के मिजाज को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह गरमी का कहर और टूटेगा।
सुबह नौ बजे के बाद से ही सूर्य की किरणों ने ऐसी आग बरसाई कि लोग बेहाल हो उठे। गर्म लू के साथ उड़ने वाली धूल ने लोगों को परेशान कर दिया। देर शाम तक लू के थपेड़े और भीषण गर्मी की मार मुसीबत का सबब बनी रही।
रविवार को सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुए लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पूरे दिन शरीर को जला देने वाली चली गर्म लू के चलते दोपहर में प्रमुख सड़कों और बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा।
विज्ञापन
देर शाम तक चली गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। घर से निकलने से पहले लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए इंतजाम भी करने पड़े लेकिन सारे इंतजाम लू और गर्मी के बीच बेकार साबित हुए। उधर, चार दिन पूर्व हुई बारिश के बाद से लगातार तापमान बढ़ रहा है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। वहीं घटता-बढ़ता तापमान लोगों को बीमार भी बना रहा है।