{"_id":"593c30514f1c1b1a138b45c1","slug":"121497116753-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप ने गर्मी के तेवर बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप ने गर्मी के तेवर बढ़ाए
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। शनिवार को सुबह से निकली धूप ने गर्मी के तेवर और बढ़ा दिए। सुबह से ही उमस बढ़ती रही। चढ़ते सूरज के साथ गर्मी का प्रकोप भी तेज था। दोपहर होते-होते सूरज की किरणें आसमान से आग बरसाने लगीं। इसके चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा नजर आया।
शनिवार को गर्मी के चलते पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम पारा 29 डिग्री रहा। गर्मी के प्रकोप से दिन भर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर भर में छांव और पानी के आधे-अधूरे इंतजामों की वजह से यात्रियों और राहगीरों को समस्याओं से जूझना पड़ा। ईशन नदी तिराहा, भांवत चौराहा, करहल चौराहा, रेलवे स्टेशन, आगरा रोड, क्रिश्चियन तिराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर न तो छांव के प्रबंध कराए गए हैं और न ही पानी के। ऐसे में यात्रियों को भीषण गर्मी और दोपहरी में खुले में ही खडे़ होकर वाहनों का वहीं गर्मी के चलते जिला अस्पताल में भी डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ी है।
इसके चलते शनिवार को जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक 986 रोगी पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा रोगी हीट स्ट्रोक और डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित थे।