{"_id":"63f261fe1130796a3808d404","slug":"120-teams-will-start-door-to-door-search-for-tb-patients-from-today-mainpuri-news-c-25-1-66722-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 120 टीमें आज से घर-घर करेंगी टीबी के मरीजों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 120 टीमें आज से घर-घर करेंगी टीबी के मरीजों की तलाश
Sun, 19 Feb 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग का क्षयरोगी खोज अभियान आज से शुरू होने जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में 20 से 23 फरवरी तक सक्रिय मरीजों को खोजने का कार्य किया जाएगा। अभियान में 12 सुपरवाइजरों की देखरेख में 120 टीमें लगाई गई हैं।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर 20 फरवरी से पांच मार्च तक क्षयरोगी खोज अभियान चलाया जाना है। क्षय रोगियों को चिन्हित कर उन्हें नि:शुल्क उपचार भी दिलाया जाएगा। सीएमओ ने बताया अभियान के लिए जिले में 12 सुपरवाइजरों की देखरेख में 120 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच करेंगी। पूरा अभियान तीन चरणों में रहेगा। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. राजीव राय ने बताया छह महीने तक उपचार लेकर क्षयरोगी अपनी जान बचा सकता है। क्षयरोगी के उपचार की सरकार द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
प्रथम चरण में यहां पहुंचेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता
प्रथम चरण में वृद्धाश्रम, मदरसा, जेल, सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता, मजदूर वर्ग आदि की स्क्रीनिंग की जाएगी। चयनितों को स्वास्थ्य विभाग नि:शुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीण अंचल के मरीजों को डॉट केंद्रों के माध्यम से उपचार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
आज से क्षय रोगी खोज अभियान शुरू हो रहा है। जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें। - डॉ.पीपी सिंह सीएमओ