फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 year old girl escaped from Vatsalya Gram vrindavan

वात्सल्य ग्राम से आई किशोरी रोकर बोली- मैं वापस वहां नहीं जाऊंगी, बताई ये वजह

Sat, 21 Jul 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 21 Jul 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
12 year old girl escaped from Vatsalya Gram vrindavan
किशोरी को चुप करातीं समाजसेविका लक्ष्मी गौतम - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के वात्सल्य ग्राम के गोकुलम में रहने वाली किशोरी आश्रम से भाग आई। उसने वात्सल्य ग्राम के कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। किशोरी ने वहां जाने से भी इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को थाने ले आई। पुलिस ने उसको कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मी गौतम के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


शनिवार को वात्सल्य ग्राम के प्रबंधन के लोग डॉक्टर लक्ष्मी गौतम से मिले और किशोरी को उनके सुपुर्द करने की मांग की, लेकिन पीड़िता ने वात्सल्य ग्राम जाने से इंकार कर दिया। इसके उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पीड़न का आरोप

डॉ लक्ष्मी गौतम के अनुसार किशोरी का कहना है कि वात्सल्य ग्राम के गोकुलम में उससे बर्तन मजवाये जाते हैं। गलती होने पर पीटा भी जाता है। किशोरी कौन है उसके मां-बाप कौन हैं, यह भी उसे नहीं मालूम। 

उधर, वात्सल्य ग्राम के पीआरओ उमाशंकर राही का कहना है कि किशोरी द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत है। कभी भी किसी बच्ची के साथ कर्मचारी कड़ाई से पेश नहीं आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed