{"_id":"66750131cb05721f9b0bacb8","slug":"12-police-stations-and-30-posts-became-vacant-in-agra-commissionerate-reshuffle-took-place-after-19-months-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा कमिश्नरेट में 12 थाने और 30 चौकियां हो गईं खाली, 19 महीने बाद हुआ बड़ा फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा कमिश्नरेट में 12 थाने और 30 चौकियां हो गईं खाली, 19 महीने बाद हुआ बड़ा फेरबदल
Fri, 21 Jun 2024 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Jun 2024 09:57 AM IST
सार
कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के 19 महीने बाद आगरा में बड़ा फेरबदल हुआ है। इस बदलाव से 12 थाने और 30 से अधिक चौकियां खाली हो गईं।
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बृहस्पतिवार रात बड़ा फेरबदल हुआ। 12 थाने और 30 से अधिक चौकियां खाली हो गईं। 2015 बैच के दरोगा जो थानाध्यक्ष की भूमिका में थे उनके तबादले हुए हैं। कुछ थानाध्यक्षों को नए जोन में तैनाती मिली है। जबकि कुछ को अन्य कमिश्नरेट में भेजा गया है।
30 जून तक इंस्पेक्टर की सूची भी जारी हो सकती है। सिटी जोन में ट्रांस यमुना से सुमनेश विकल, कमला नगर से सोवेंद्र कुमार, लोहामंडी से केपी सिंह, महिला थाने से डैजी पवार, पर्यटन थाना से नीलम राणा को कमिश्नरेट से बाहर भेजा गया है। इनकी जगह नए थानाध्यक्षों की तैनाती होगी।
पूर्वी व पश्चिमी जोन में मलपुरा से ईश्वर तोमर, जगनेर से अवनीत मान, बसई जगनेर से सुनील तोमर, बसौनी से रोहताश सिंह, किरावली से ज्ञानेंद्र सिंह, बरहन से राजीव कुमार और निबोहरा थानाध्यक्ष का तबादला हुआ है। यह सभी 2015 बैच के उपनिरीक्षक थे। छह साल से अधिक समय से आगरा में तैनात थे। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के 19 महीने बाद यह सबसे बड़ा फेरबदल है।
विज्ञापन
सर्किल के नए परिसीमन में बदले थाना क्षेत्र
कमिश्नरेट में सिटी, पूर्वी व पश्चिमी जोन के सर्किल का नए सिरे से परिसीमन लागू हो गया है। नए परिसीमन में कई थानाक्षेत्र बदल गए हैं। सिटी जोन में कोतवाली सर्किल में एमएम गेट, नाई की मंडी व मंटोला थाने को शामिल किया है। छत्ता सर्किल में ट्रांस यमुना, एत्माद्दौला व कमला नगर, हरीपर्वत सर्किल में हरीपर्वत, सिकंदरा, न्यू आगरा व साइबर क्राइम थाना, सदर सर्किल में रकाबगंज, सदर और महिला थाना होगा। ताज सुरक्षा सर्किल में पर्यटन, ताज सुरक्षा और ताजगंज थाना होगा।
पूर्वी जोन के फतेहाबाद सर्किल में डौकी, बमरौली कटारा व फतेहाबाद, बाह सर्किल में जैतपुर, बाह, चित्राहाट व खेड़ा राठौर, पिनाहट सर्किल में बसई अरेला, पिढ़ौरा व पिनाहट, बसौनी सर्किल में शमसाबाद, मंसुखपुरा, निबोहरा, इरादतनगर व बसौनी थाना होगा। पश्चिम जोन के अछनेरा सर्किल में फतेहपुर सीकरी, किरावली व अछनेरा, सैंया सर्किल में कागारौल, मलपुरा और सैंया थाना होगा। पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है।