फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 mediators selected in reconciliation centre

Agra News: सुलह समझौता केंद्र में 12 मध्यस्थ चयनित

Wed, 06 Aug 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
12 mediators selected in reconciliation centre
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखेरख में संचालित सुलह समझौता केंद्र में 12 मध्यस्थ चयनित किए गए हैं। जिला जज की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन के बाद उनकी सूची राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक केंद्र में आठ सदस्य ही कार्य कर रहे थे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के बाद जिला जज की अध्यक्षता में गठित समिति ने 12 मध्यस्थों का चयन किया है। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल, अपर जिला जज प्रथम अच्छे लाल सरोज, स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट जयप्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने चयनित मध्यस्थों की सूची जारी की है। सुलह समझौता केंद्र के लिए कमलेश कुमार मिश्रा, अनिल कुमार शर्मा, सूरज सिंह यादव, देवेंद्र सिंह चौहान, दयाशंकर द्विवेदी, राजेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद शुऐब, राजकुमार, चंद्रशेखर यादव, राजरंजन प्रताप सिंह, उमेश कुमार, मोहन सिंह चौहान को मध्यस्थ चयनित किया गया है। चयनित मध्यस्थों की सूची राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed