फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 lakh cheated by luring to double the amount

Agra News: रकम दोगुनी करने का लालच देकर 12 लाख ठगे

Tue, 14 Apr 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
12 lakh cheated by luring to double the amount
आगरा। फाइव स्टार होटल में सेमिनार आयोजित कर आगरा के एक युवक को जाल में फंसाया गया। मात्र 20 माह में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर उससे 12 लाख की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन

आरोपी अपनी एप पर खाता बनवाकर निवेश पर लाभ दर्शाते रहे। जब पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपी बहाना बनाने लगे। ठगी का शक होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शमसाबाद रोड के कहरई मोड़ निवासी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह वर्तमान में पॉलिसी बाजार कंपनी में काम कर रहे हैं। जुलाई 2025 में संजय प्लेस क्षेत्र में उनकी मुलाकात दयालबाग के अग्रसेन नगर निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता से हुई। शंकर प्रसाद ने सी प्राइम कैपिटल एलएलसी नाम की कंपनी के बारे में बताया। उसमें निवेश पर 20 माह में रकम दोगुनी होने का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की ओर से उन्हें निमंत्रण देकर देहरादून के बड़े होटल में सेमिनार के लिए बुलाया। सेमिनार में कंपनी के मुख्यकर्ता जतिन राम, मोहित राना, गौरव सिंह, वल्लभ अग्रवाल और सोमनाथ पंचाल नेे लोगों को मोटे मुनाफे का लालच दिया।

उन्होंने जुलाई से अब तक 10 लाख रुपये जमा करवा दिए। निवेश शुरू करने पर आरोपियों ने एमटी-5 नाम की एप डाउनलाेड कराई और उस एप पर उनकी आईडी बना दी। एप में निवेश की रकम में लगातार मुनाफा दिखाई देता रहा। उन्होंने अपने दो मित्रों से भी 1-1 लाख रुपये और निवेश करवा दिए। इसके बाद जब उन्होंने रकम निकालने के लिए कहा तो शंकर ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह कंपनी भारत में वित्तीय निवेश और ट्रेडिंग के लिए अधिकृत ही नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed