फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रधानमंत्री आवास मिलता तो शायद बच जाती जान

प्रधानमंत्री आवास मिलता तो शायद बच जाती जान

Tue, 07 May 2019 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास मिलता तो शायद बच जाती जान
प्रधानमंत्री आवास मिलता तो शायद बच जाती जान - फोटो : अमर उजाला
पटियाली। अग्निकांड के दौरान बालक चैन की नींद सो रहा था। आग से जलती हुई झोपड़ी उसके ऊपर गिरी तो फिर लपटों के बीच उसकी चीख सुनाई नहीं दी। बाहर परिजन बिलख रहे थे। मां सदमे में आ गई और वह बार बार बेहोश हो रही थी। पिता भी पूरी तरह बेसुध हो चुका था।
विज्ञापन

यह दर्द अग्निकांड में जान गवां चुके नगला महरी के बालक विकास के परिवार का है। जब यह घटना हुई तो विकास के पिता पप्पू पड़ोस में ही जानवरों को चारा डाल रहे थे। मां सावित्री भी घर के बाहर थी। छोटा भाई और छोटी बहन घर के ही बाहर खेल रहे थे। विकास उस समय चैन की नींद सोया हुआ था। अग्निकांड की इस घटना के बाद उसकी आंखें सदा सदा के लिए बंद हो गईं। रोते बिलखते परिजन कह रहे थे कि जब आग लगी और झोपड़ी गिरी तो एक बार तो चीख सुनाई, लेकिन घटना के बाद आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि बेटे की आवाज सुनाई नहीं दे रहीं थीं। इस घटना के लिए लोग कहीं न कहीं प्रशासन को भी जिम्मेदार मान रहे हैं। ग्राम प्रधान सोरन सिंह ने बताया कि किसौल के मझरा टिकुरी और महरी को प्रशासन ने अपने राजस्व अभिलेखों में शामिल नहीं किया है। पूर्व में 405 आवेदन आवासीय योजना के लिए किए गए, लेकिन वह निरस्त हो गए। इन आवेदनों में विकास के पिता पप्पू का भी आवेदन शामिल था।
विज्ञापन

- पूर्व में आवासीय योजना के तहत आवेदनों की क्या स्थिति है। इसकी जानकारी अभी नहीं है। प्रशासन पूरी कोशिश करेगा कि पीड़ितों को हर सरकारी योजना का लाभ मिल सके। शिवकुमार सिंह, एसडीएम, पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed