फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बुआ ने भ्रष्टाचार, बबुआ ने किया अत्याचार: मोदी

बुआ ने भ्रष्टाचार, बबुआ ने किया अत्याचार: मोदी

Sat, 20 Apr 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
बुआ ने भ्रष्टाचार, बबुआ ने किया अत्याचार: मोदी
एक झलक जो मिल जाए तो बात बन जाए... - फोटो : अमर उजाला
एटा। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सपा बसपा के गठबंधन को महामिलावटी बताया। कहा कि बुआ की सरकार में भ्रष्टाचार और बबुआ की सरकार में अत्याचार हुए हैं। जनता से सवाल करते हुए कहा कि सपा के होनहारों ने दलितों की जमीनों पर कब्जा किया। एटा में भी ऐसे ही एक होनहार को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर लोगों को कब्जेधारियों से मुक्ति मिली है।
विज्ञापन

मंच पर आते ही नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले जनसभा में मौजूद भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया तो सीधा लोगों से मुखातिब हुए। बोले दूर-दूर जहां तक निगाह जा रही है वहां तक आप लोग नजर आ रहे हैं। यह हवा का रुख है जो बता रहा है कि महामिलावट और खुद को वोटरों का ठेकेदार समझने वालों को लोगों ने खूंटी पर टांगने का मन बना लिया है। उन्होंने देश को लेकर कहा कि जाति-पाति और परिवाद के चक्कर में पूर्व की सरकारें देश की सुरक्षा को भूल गए थे। उप्र हमेशा समाज को बांटने वालों को जवाब देता रहा है। कभी इंदिरा गांधी समेत सबको वापस कर दिया था अब फिर वही माहौल है। उप्र के लोग अब देश को मजबूत करने वाली सरकार चुन रहे हैं। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि आज विश्व में भारत का दम दिख रहा है कि नहीं। अगर ऐसे ही भारत को आगे बढ़ते देखना है तो मजबूत सरकार चुनने का काम करें मजबूर सरकार नहीं।
विज्ञापन

पीएम बोले-बहनजी वाकई कठिन फैसला रहा होगा
पीएम नरेंद्र मोदी बहनजी पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन करने का फैसला वाकई कठिन रहा होगा। जिन दलितों पर अत्याचार हुआ, जमीन कब्जाई गई। वह सब भूलकर गठबंधन करने का फैसला वाकई कठिन रहा होगा। उन्होंने फैसला कठिन रहा होगा बहनजी पांच बार दोहराया और पांचों बार अलग-अलग तंज कसे। इसमें गेस्ट हाउस कांड का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लिया मुलायम का नाम
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 34 मिनट के संबोधन के दौरान सपा बसपा पर जमकर प्रहार किए। जबकि कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेने से नहीं चूके। एक तरफ वह गठबंधन को निशाने पर ले रहे थे। उन्होंने अखिलेश को घेरा मायावती को घेरा लेकिन मुलायम का एक बार भी नाम नहीं लिया। नेताजी की तरफ पूरे भाषण के दौरान वह एक बार भी रुख नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed