{"_id":"5c29040abdec2256b61c23db","slug":"11546191882-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया साल नहीं मनाएंगे शिक्षक और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया साल नहीं मनाएंगे शिक्षक और कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष के लिए नया साल नहीं मनाने का निर्णय लिया है। वे एक जनवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। बैठक में सभी कर्मचारियों ने इस सांकेतिक हड़ताल में समर्थन देने की बात कही।
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में आयोजित अटेवा की बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारें कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों के लगातार संघर्ष के बाद भी अब तक सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की है।
ऐसे में हमारे लिए नए साल की खुशियां बेकार हैं। अगर 2018 में पुरानी पेंशन बहाल हो जाती तो ये शिक्षक और कर्मचारियों के लिए सरकार का तोहफा होता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा व उससे जुड़े सभी संगठनों के कर्मचारी नया साल नहीं मनांएगे।
विज्ञापन
विरोध जताने के लिए वे काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह भदौरिया ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों को अपने हक के लिए लड़ना चाहिए।
उन्होंने एक जनवरी को सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे काली पट्टी बांधकर ही कार्य करें।