{"_id":"5c154441bdec2256ec186455","slug":"11544897601-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी रचाने जा रहे पति के अरमानों पर पत्नी ने फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी रचाने जा रहे पति के अरमानों पर पत्नी ने फेरा पानी
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दूसरी शादी करने जा रहे एक दूल्हा के अरमानों पर पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर पानी फेर दिया। पुलिस की हिदायत के बाद दुल्हन बनने जा रही युवती के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया।
मामला थाना खैरगढ़ व फरिहा की सीमा स्थित एक गांव का है। यहां की एक युवती की शादी 21 जुलाई 2018 को हलपुरा थाना खैरगढ़ निवासी रामू के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि पति द्वारा उसे लगभग एक माह पूर्व धोखे से मायके भेज दिया। थाने चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
दोनों परिवारों में अनबन के बाद में मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार सुबह थाना खैरगढ़ पहुंची युवती ने पति रामू पर फरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस से पति की दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
खैरगढ़ पुलिस ने फरिहा पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि एसओ थाना फरिहा सर्वेश सिंह ने युवती के परिजनों को यथा स्थिति से अवगत कराया तो उन्होंने विवाहित लड़के से बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस को सूचना देने वाली युवती ने थाना पुलिस को पति के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है।
थाना प्रभारी फरिहा का कहना है कि महिला की शिकायत पर दूसरी शादी करने जा रहे रामू के पिता थाने बुलाया था। उसे सख्त हिदायत दी गई है।