{"_id":"5be9c530bdec226954314ee7","slug":"11542047024-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी वार्ड मैदान पार्क को 2.18 करोड़ अमंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी वार्ड मैदान पार्क को 2.18 करोड़ अमंजूर
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल का टीबी वार्ड मैदान जल्द ही हरे-भरे पार्क, एलईडी लाइटों से जगमगाता नजर आएगा। शासन ने टीवी पार्क को पार्क के रूप में विकसित करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 28.89 लाख का बजट जारी कर दिया है।
जिला अस्पताल के टीबी वार्ड मैदान को पार्क के रूप में विकसित करने के लिए नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति की बैठक में टीबी वार्ड मैदान को पार्क के रूप में विकसित करने के लिए 2.18 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर हो गया है।
इसके सापेक्ष शासन ने पार्क में सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ कराने के लिए 28.89 लाख की प्रथम किश्त भी जारी कर दी है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि टीबी वार्ड में पार्क विकसित होने के बाद वहां आने वाले हजारों मरीज व तीमारदारों को लाभ मिल सकेगा। पार्क का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता पर कराया जाएगा।