{"_id":"5b96810d867a557f5878872a","slug":"11536590093-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद, निकाले जुलूस, जलाए गए सरकार के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद, निकाले जुलूस, जलाए गए सरकार के पुतले
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में बंद रहीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में भारत बंद का असर मथुरा महानगर में काफी हद तक दिखा। अधिकांश इलाकों में दोपहर को 12 बजे तक दुकानें बंद रहीं। कांग्रेस नेताओं ने जुलूस निकालकर बाजार बंद कराए। दुकान बंद कराने को लेकर हल्की फुल्की नोकझोंक भी हुई। जगह-जगह सरकार के पुतले भी फूंके गए। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद बाजार खुल गया था।
बाजार बंद कराने के लिए सुबह को नौ बजे ही कांग्रेस नेता सड़कों पर आ गए थे। सुबह को जो चाय और कचौड़ी की दुकानें खुल गईं थीं उन्हें बंद करा दिया गया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते निकले कांग्रेसी दुकानदारों से दुकानों को बंद करने की अपील कर रहे थे। दुकानदारों ने भी इन्हें निराश नहीं किया और दुकानों को खोला ही नहीं। दोपहर को 12 बजे तक कांग्रेसी बाजार में ही रहे। जो भी दुकान खुलती उसे ही बंद कराने के लिए पहुंच जाते थे। होलीगेट के पास दुकान बंद कराने को लेकर हल्की फुल्की नोकझोंक भी हो गई थी।
कांग्रेस का भारत बंद तीर्थनगरी में रहा बेअसर
कांग्रेस का भारत बंद का आह्वान तीर्थनगरी में बेअसर रहा। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में नगर के सीएफसी चौराहा पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आज देश में व्यापारी, युवा, किसान, गृहणी आदि वर्गों के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने भी विचार रखे। युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीकांत बौहरे ने कहा कि यदि मोदी सरकार ने देश में बढ़ती महंगाई को काबू नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
शशिकांत सारस्वत, महेश गौतम, रामबाबू शर्मा, शत्रुघ्र शर्मा, श्यामसुंदर दुबे, असगर अब्बासी, अमित शर्मा, फरीद कुरैशी, वैभव गौतम, ऋषि कुमार शर्मा, रामबाबू कर्दम उपस्थित रहे।
उधर, प्रतिदिन की भांति बांकेबिहारी मंदिर, पुराना शहर, अठखंभा, बनखंडी महादेव, लोई बाजार, प्रताप बाजार, रेतिया बाजार, सराफा बाजार, अनाज मंडी आदि बाजारों में चहल-पहल बनी रही।