फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बकरीद की तैयारी पूरी, आज होगी कुर्बानी

बकरीद की तैयारी पूरी, आज होगी कुर्बानी

Tue, 21 Aug 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बकरीद की तैयारी पूरी, आज होगी  कुर्बानी
मैनपुरी। जिले में ईद-उल-जुहा बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दिन कुर्बानी के महत्व को देखते हुए बकरों की खरीदारी कर ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पालिका प्रशासन ने भी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, मस्जिदों और ईदगाह मैदान के आसपास विशेष सफाई एवं पानी के प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजारों में खासी चहल-पहल नजर आई। बकरीद के दिन घरों में बनने वाले पकवानों के लिए खरीदारी की गई। महिलाओं और बच्चों ने नए कपड़े खरीदे। चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़भाड़ रही। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया है। बकरीद को लेकर मुस्लिम बस्तियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बकरीद के लिए सेवइयों की भी खरीदारी की गई। नगर पालिका प्रशासन ने भी मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सफाई के प्रबंध किए हैं। पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी ने बताया कि मस्जिदों, ईदगाह में चूने का छिड़काव कराया गया है। पीने के पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठकें कराकर बकरीद का त्योहार सौहार्र्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।
विज्ञापन


जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद शमी अहमद ने कहा कि अल्लाह की खुशी के लिए सवाब की नियामत से जुबह करना कुर्बानी कहलाता है। कुर्बानी एक माली इबादत है, जो हर उस मुसलमान पर वाजिब है जिस पर सदका-ए-फित्र और जकात वाजिब है। साथ ही कहा कि जो पैसा कुर्बानी पर खर्च होता है वह अल्लाह को सर्वाधिक प्यारा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद के इमाम शमी अहमद ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आगरा रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा कर देश की तरक्की और शांति की दुआ की जाएगी। ईदगाह पर नमाज को देखते हुए आगरा रोड पर सुबह आठ बजे से लगभग दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों और कार आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed