फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अटल जी को नम आंखों के बीच दी गई श्रद्धांजलि

अटल जी को नम आंखों के बीच दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 17 Aug 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
अटल जी को नम आंखों के बीच दी गई  श्रद्धांजलि
मैनपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए हर तरफ लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। गांव से लेकर शहर तक सभी स्कूल तथा कॉलेज बंद रहे। स्कूलों तथा कॉलेजों में शिक्षकों ने स्वयंसेवी, छात्र छात्राओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इसके अतिरिक्त समाजसेवियों व विभिन्न संगठनों ने भी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में शोकसभा में वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, प्रबंधन निदेशक लव मोहन एवं उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी ने आवासीय छात्र-छात्राओं एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं, कर्मचारियों के साथ महान व्यक्तित्व को नमन करते हुए नम आंखों से शोक संवेदना व्यक्त की तथा विद्यालय परिसर में निरंतर फहराने वाले राष्ट्रीय ध्वज को भी वाजपेयी जी के सम्मान में राष्ट्रीय शोक की अवधि तक के लिए झुका दिया। विद्यालय की इंचार्ज रचना रायजादा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसी शख्सियत के विषय में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान होगा।
विज्ञापन


कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी के निधन पर शोकसभा का आयोजन हुआ। इसमें महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी, प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव, इंटर कालेज की प्रधानाचार्या प्रभा कुमारी, डॉ. कुसम यादव, राजेश सेन, आशीष मिश्रा, गौश्रव, संध्या भदौरिया आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। बीएम पब्लिक स्कूल आश्रम रोड पर शोक सभा का आयोजन हुआ। इसमें प्रबंधक श्याम मोहन मिश्रा, प्रधानाध्यापक रजनी मिश्रा, कमल शर्मा, रवि पांडेय, राजेश कुमार, उत्कर्ष मिश्रा, रुद्राक्ष मिश्रा, सूर्य वर्धन, रत्निका मिश्रा, परी पांडेय, कृष्णा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी। नगर के बचपन ए प्ले स्कूल में प्रबंध निदेशक सहित विद्यालय स्टाफ ने उन्हें कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। संस्था के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल जी जैसा नेता होना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने गांधी जी के साथ भारत छोड़ों आंदोलन में भी भाग लिया था और कई बार जेल में यातनाएं भी सहीं। अटल जी पहले राजनेता बने जिन्होंने यूएन जनरल असेंबली में हिंदी में भाषण दिया था। उप प्रबंधक राधा गुप्ता ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी न सिर्फ प्रखर राजनेता और ओजस्वी वक्ता थे, बल्कि कलम के जादूगर भी थे। जितना प्यार और सम्मान उन्हें बतौर पीएम और नेता के रूप में मिला उतना ही सम्मान उनकी कविताओं को भी मिला।

प्रधानाचार्या शोभा हजेला ने ठन गई मौत से ठन गई, जूझने का मेरा इरादा न था, मोड़ पर मिलेंगे इसका वादा न था, कविता सुनाकर पूर्व पीएम अटल जी को याद किया। विकास बाथम ने पूर्व पीएम की कविता मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं सुनाकर उनको याद किया। शोकसभा में शिक्षिका तनवी श्रीवास्तव, स्वाती दीक्षित, नम्रता मिश्रा, मानवी गुप्ता, आरती मिश्रा, सरीन सिद्दीकी, संजय चौहान आदि ने भी पूर्व पीएम को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

बेवर। रोडवेज मजदूर सभा के नेतृत्व में कार्यालय बेवर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर बेवर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर विकास, रोडवेज मजदूर सभा अध्यक्ष जगतपाल सिंह, स्टेशन प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, कुशलपाल सिंह, अशोक सिंह उर्फ गुड्डू, देवेंद्र यादव, समरजीत सिंह, फोरमैन श्रीराम समेत समस्त कर्मचारियों ने उनके चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की।


मैनपुरी। नगर के भीमसेन मंदिर में चल रही श्री रामकथा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर मिलने पर कथा के समापन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आचार्य शशिकांत तिवारी रामायणी, कमेटी अध्यक्ष महेश अग्निहोत्री, मंत्री वीर सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र राठौर, उमेश चंद्र दुबे, शिवराम तिवारी, कैलाश तिवारी, राम कुमार मिश्र, उदयवीर सिंह चौहान, अमरनाथ भारद्वाज, हरिश्चंद्र यादव, सतेंद्र चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed