फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार

हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार

Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही  सरकार
टूंडला। अब तक आने-जाने वाले यात्रियों को शौचालय के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन सुलभ शौचालय के बनने से उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सुभाष चौराहे पर पालिका प्रशासन द्वारा बनाए गए सुलभ शौचालय का शुभारंभ करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। अपराध कम हुए हैं। इस दौरान मंत्री ने ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज, तहसील परिसर व मंडी समिति परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब पांच सौ पौधे रोपे गए। कहा कि पेड़ों का कटान होने से प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है। पेड़ लगाने के साथ ही उसकी देखभाल तब तक करें जब तक कि वह वृक्ष न बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम डा. सुरेश कुमार, बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह, ईओ विमलापति, पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल, मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा, जेई राज कुमार सिंह, राज कुमार बघेल, सतीश बघेल, आकाश शर्मा, अमित पाठक, टीटू प्रधान, सुरेश बघेल, शिवशंकर शर्मा, महीपाल सिंह निषाद आदि मौजूद रहे।


केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मंडी समिति परिसर में ई-नाम दिवस, खलिहान, दुर्घटना योजना के तहत चेक वितरण किए। इसमें सनी एंड कंपनी के मालिक रामनाथ अग्रवाल को ई-नाम से सम्मानित किया गया। खलिहान दुर्घटना योजना के तहत किसान संयोग प्रसाद निवासी ग्राम सबेरा, भंवरपाल सिंह व राजेश प्रताप सिंह निवासी ग्राम जगनपुर थाना एतमादपुर, आगरा को 15-15 हजार के चेक प्रदान किए। इस दौरान एसडीएम डा. सुरेश कुमार, मंडी सचिव कोमल सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed