{"_id":"5b688c7a4f1c1ba23e8b57c5","slug":"11533578362-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग और ठगी का आरोपी लखनऊ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग और ठगी का आरोपी लखनऊ में गिरफ्तार
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विगत 8 नवंबर 2017 को पूर्व सभासद आरपी सिंह ने नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े सोलह लाख रुपये धोखाधड़ी कर ठगने के मामले में निर्दोष मोजेज पुत्र प्यारे लाल, उसके भाई डा. पीपी हाबिल बिशप (बिशप आगरा) एवं उसकी पत्नी एनजीलिना निर्दोष मोजेज निवासीगढ़ चर्च कंपाउंड खुर्जा जनपद बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नौकरी न लगने पर पूर्व सभासद ने धन वापस मांगा तो आरोपियों ने पैसे नहीं दिए। मामले में एसपी शिवहरि मीणा ने कोतवाली पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, सोरों गेट चौकी प्रभारी इंदूवर्मा की पुलिस टीम ने आरोपी निर्दोष मोजेज को लखनऊ से पैराडाइस क्रस्टल फ्लैट संख्या 501 थाना पीजीआई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काफी शातिर किस्म का है। वह लोगों को ब्लैकमेल और ठगी करता है। उसके खिलाफ लखनऊ और फर्रुखाबाद में भी अभियोग पंजीकृत है।