फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विकास कार्यों में लापरवाही पर पालिका अध्यक्ष को नोटिस

विकास कार्यों में लापरवाही पर पालिका अध्यक्ष को नोटिस

Fri, 03 Aug 2018 10:59 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में लापरवाही पर पालिका अध्यक्ष को नोटिस
विकास कार्यों में लापरवाही पर पालिका अध्यक्ष को नोटिस - फोटो : अमर उजाला
एटा। नगर में विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर शासन ने पालिकाध्यक्ष पर सख्ती की है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब तलब किया है। साथ ही बोर्ड बैठक का सुचारु आयोजन नहीं कराने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के बाद से नगर पालिका एटा में गुटबाजी चरम पर है। अब तक हुई दो बैठकें हंगामे और सभासदों के विरोध की भेंट चढ़ गई हैं। वहीं गुटबाजी के चलते नगर में विकास कार्य अटके पड़े हैं। आए दिन खुल रही घोटालों की पोल पर भी शासन पहले नाराजगी जता चुका है। अब नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी को नोटिस जारी किया है। इसमें उन्होंने पालिकाध्यक्ष को पालिका के कार्यों में दिलचस्पी न लेने के साथ सभासदों के मध्य समन्वय नहीं बनाने और नगर में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई है। पालिकाध्यक्ष को दिए नोटिस में प्रमुख सचिव ने जवाब मांगा है।
विज्ञापन

- शासन को भेजी गई थी जांच रिपोर्ट
पिछले दिनों नगर पालिका में हुई बोर्ड बैठक के बाद मिनट बुक में छेड़छाड़ मामला सामने आया था। जिसमें पालिकाध्यक्ष पति राकेश गांधी को दोषी मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। साथ ही मामले की जांच रिपोर्ट को शासन को भेजा गया था। बताते चले कि मिनट बुक छेड़छाड़ किए जाने के बाद सभासदों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में तीन प्रशासनिक अधिकारियों से जांच रिपोर्ट तैयार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुटबाजी ने बिगाड़ा माहौल
पालिका में चुनाव के बाद से ही गुटबाजी हाबी होती रही। पहली बैठक में 15 सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। आरोप था कि बैठक के एजेंडे में पूर्व में बन चुकी गलियों के भी प्रस्ताव शामिल कर दिए गए है। जिसे लेकर बोर्ड बैठक नहीं हो सकी।

कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसका हर बिंदुबार जवाब तैयार किया जा रहा है। समय अवधि में ही नोटिस का जवाब दे दिया जाएगा।
मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed