{"_id":"5b5f50dc4f1c1b827d8b58f0","slug":"11532973276-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंबर को लेकर अधिवक्ता भिड़े, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंबर को लेकर अधिवक्ता भिड़े, मारपीट
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा । चैंबर पर कब्जे को लेकर अधिवक्तागण आपस में भिड़ गए। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बार अध्यक्ष ने पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों को अलग-अलग कर दिया। अब मामले को बार की एल्डर कमेटी सुलझाएगी।
मामला बार की दीवानी के चैंबर 24 का है। यह चैंबर चंदप्रकाश गुप्ता के पास था। बार एसोसिएशन का कहना है कि कई वर्षों तक जब वह नहीं आए तो यह चैंबर यश पाल चतुर्वेदी के नाम कर दिया। जबकि इस पर अन्य अधिवक्ता भी अपना दावा कर रहे थे। यशपाल चतुर्वेदी सोमवार को इस चैंबर पर बैठे थे कि कुछ अधिवक्ताओं ने उन पर हमला कर दिया।
बचाव में उनके द्वारा भी हमलावर अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी अध्यक्ष संतोष शर्मा को हो गई। उनके द्वारा दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। जब नहीं माने तो पुलिस को बुलाया। पुलिस दोनों पक्षों ले गई और बाद में छोड़ दिया। दोनों पक्षों के साथ बार अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों ने बातचीत की। अधिवक्ता यशपाल चतुर्वेदी और योगेन्द्र पांडे ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है ।
विज्ञापन
जबकि बार अध्यक्ष ने बताया कि अब इस प्रकरण को एल्डर कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बार द्वारा जल्द ही ऐसे अधिवक्ताओं से चैंबर ले लिए जाएंगे जिनके पास एक से अधिक चैंबर हैं। वहीं, किसी भी प्रकार के विवाद में यदि अधिवक्ताओं द्वारा बाहरी लोगों का प्रयोग किया गया तो उक्त अधिवक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बार अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि सोमवार को चैंबर को लेकर हुए विवाद में भी बाहरी लोग लाए गए थे।