{"_id":"5b48df3a4f1c1b48748b4644","slug":"11531502394-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की सख्ती पर नहीं झुके लेखपाल, आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की सख्ती पर नहीं झुके लेखपाल, आंदोलन जारी
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने तहसील प्रशासन द्वारा दर्ज कराई जा रही एफआईआर और नोटिस पर रोष जताया।
कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों पर प्रशासनिक कार्यवाई बेअसर साबित हो रही हैं। लेखपालों ने इस तरह की कार्यवाही से नहीं डरने की प्रतिबद्वता जताई। लेखपाल संघ की माने तो जल्द ही अन्य कर्मचारी संगठन उनके साथ खडे़ होंगे। संघ के नेताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन उनके आंदोलन को खत्म करने के लिए हथकंडे अपना रहा है।
इससे लेखपालों में रोष बढ़ रहा है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संघ पदाधिकारियों ने कहा गत दिवस कार्य बहिष्कार समाप्त करने वाले उनके कुछ साथी दोबारा उनके साथ खडे़ हैं। देवेंद्र धाकरे,दाताराम, अशोक कुमार, प्रीती सिंह, शालिनी तोमर, देवेद्र परमार, अविनाश गोस्वामी, अवनेद्र प्रताप और उदयवीर सिंह यादव शामिल रहे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता विनय यादव ने की।