{"_id":"5b4798284f1c1b0b278b60c2","slug":"11531418664-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली सहायता राशि
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। न्यायालय के आदेश के बाद भी सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। पीड़िता ने इस संबंध में एक पत्र जिलाधिकारी को भेजा है।
नगला सिंघी क्षेत्र की एक युवती के साथ वर्ष 2014 में दुष्कर्म हुआ था। मामले की सुनवाई जिला न्यायालय कोर्ट संख्या नौ में हुई। मामले का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने पीडिता को दो लाख रुपए सहायता राशि दो माह में देने के आदेश दिए थे।
पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2017 में हुए आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। सहायता राशि नहीं मिलने की स्थिति में पीड़िता ने मुख्यमंत्री और डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में कोर्ट के निर्देशानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सहायता राशि का भुगतान जल्द नहीं होने पर पीड़िता ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।