{"_id":"5b3d10694f1c1bad288b4a51","slug":"11530728553-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों में बेकार पड़ी शौचालय निर्माण को मिली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों में बेकार पड़ी शौचालय निर्माण को मिली धनराशि
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
डैमो
फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक विकास खंड टूंडला की कई ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की प्रगति काफी खराब मिली। सीडीओ ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को स्थिति में सुधार अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही की चेतावनी जारी की है।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने गत दिवस विकास खंड टूंडला क्षेत्र के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों के शौचालय निर्माण की समीक्षा की। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय निर्माण की प्रगति के मामले में गढी जाफर, लतीफपुर, हिम्मतपुर, सलेमपुर के अतिरिक्त श्याम प्रसाद मुखर्जी रूरवन योजना के तहत चयनित रधऊ मुस्तकील, रसूलाबाद, नगला मुहम्मदपुर, मोहम्मदाबाद, नगला दल आदि में स्थिति काफी खराब मिली।
कई ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए दी गई धनराशि का सदुपयोग नहीं किया जा रहा है। कुछ ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण मानक के विपरीत होते मिला। सीडीओ ने इस संबंध स्वच्छता प्रेरकों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर रोष जताया। सभी संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार एवं शौचालय निर्माण के लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर आगामी 15 जुलाई तक पूर्ण कराने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी है।