फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रथम चरण में 8 किमी. तक होगा बाईपास का डामरीकरण

प्रथम चरण में 8 किमी. तक होगा बाईपास का डामरीकरण

Tue, 03 Jul 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्रथम चरण में 8 किमी. तक होगा बाईपास का डामरीकरण
रामपुर में पनवड़िया पुल के पास निर्माणाधीन रोड। -अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

जिले की सबसे महत्वपूर्ण कैनाल रूट बाईपास निर्माण परियोजना धीमी गति से चल रही है। इस परियोजना पर पहले फेज में डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना का रिवाइज एस्टीमेट भी शासन को भेजा गया है। 31 मार्च 2019 तक निर्माण का लक्ष्य पूरा करने का समय निर्धारित है।
नगर में जाम के झाम से मुक्ति के लिए कैनालरूट बाईपास की परियोजना अखिलेश सरकार के समय में स्वीकृत हुई थी। इस पर उनकी सरकार के समय में भूमि अधिग्रहण और निर्माण के कार्य में तेजी पकड़ी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इस परियोजना पर काम रुक गया। कुछ समय पहले से फिर से काम ने गति पकड़ी है, लेकिन अपेक्षित गति निर्माण की नहीं है। निर्माणदायी कंपनी ने शासन के निर्देशों पर फर्स्ट फेज में 8 किलोमीटर तक डामरीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जबकि इस बाईपास की लंबाई 18.11 किलोमीटर की है। इसमें विलंब का कारण ब्रिज कॉर्पोरेशन की पुल बनाने में ढिलाई है। यदि सड़क का काम पूरा हो भी जाए तो भी बिना पुलों के बाईपास पर यातायात चलना संभव नहीं है।
विज्ञापन

- बाईपास निर्माण का रिवाइज एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। नई तकनीकि से बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। अभी 8 किलोमीटर तक डामरीकरण होगा। राजाराम मथुरिया, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed